Nainital-Haldwani News

नैनीताल की डॉली सिंह ने कान्स फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, फिल्म सितारे कर रहे हैं तारीफ़

Ad

Uttarakhand News: नैनीताल निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर डॉली सिंह की खूब चर्चा हो रही है। डॉली सिंह ने फ्रांस में चल रहे कान्स फेस्टिवल में डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की और बॉलीवुड के कई सितारों ने डॉली के अंदाज़ की तारीफ भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉली सिंह ने कान्स फेस्टिवल के चौथे दिन रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। डॉली सफेद कलर की ड्रेस में थी जोकि डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा बनाई गई थी।

डॉली सिंह ने भाग बेनी भाग, एपीवी ऐंथोलोजी, मॉर्डन लव और कई वेब स्टोरीज में काम लिया है। वैसे डोली को 1.6 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

डॉली सिंह नैनीताल की रहने वाली हैं। उनका जन्म सामान्य परिवार में हुआ और माता-पिता घर चलाने के लिए नैनीताल में कभी मोमबत्ती भी बनाते थे। डॉली को अच्छा फैशन सेंस है और इस वजह से उन्हें पहचान भी मिल गई। 29 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म जगत में अपनी पहचान स्थापित कर ली है। उनके पिता का नाम राजकुमार और मां का नाम राजबाला है ,जो नैनीताल में ही रहते हैं।

कान्स में हिस्सा लेने के बाद डॉली काफी खुश हैं और उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top