Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: पेपर लीक मामले के आरोपी हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी बेल

Ad

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। हाकम सिंह को करीब एक साल बाद जमानत मिली है। इसके साथ ही शशीकांत और विपिन बिहारी को भी जमानत दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 14 अगस्त 2022 को पुलिस ने हाकम सिंह को UKSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह पिछले साल से देहरादून जेल में बंद था।

जमानत पर फ़ैसला न्यायाधीश ए.एस. बोपन्ना और प्रशांत कुमार मिश्रा ने लिया। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया। सरकारी अधिवक्ता ने दलील रखी कि ये सभी लोग मामले को प्रभावित कर सकते हैं।

दूसरी तरफ़ हाकम सिंह के वकील ने ट्रायल में होने वाली देरी और एक साल की कारावास को जमानत मांगने के योग्य माना, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने न्यायालय में जमानत की गुजारिश की। दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाकम सिंह और दूसरों को जमानत को स्वीकार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top