Nainital-Haldwani News

दिल्ली से रानीखेत जा रही बस हुई अनियंत्रित, कपकोट के विधायक की गाड़ी को मारी टक्कर

Ad

नैनीताल: रातिघाट के रामगाढ़ पुल के पास से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। दुर्घटना में कपकोट के विधायक को भी चोटें आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी गाड़ी को भी रोडवेज बस द्वारा टक्कर मारी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली से रानीखेत की तरफ आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। रतिघाट के रामगढ़ पुल के पास यह घटना घटी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोडवेज बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। इसी रास्ते पर कपकोट के विधायक की गाड़ी भी चल रही थी। गाड़ी में बैठ कर विधायक बलवंत भौर्याल बागेश्वर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि विधायक भौर्याल को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भवाली पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस द्वारा रोडवेज बस को कब्ज़े में ले लिया गया है। लिहाजा अभी यह कहा नहीं जा सकता दुर्घटना की वजह क्या रही। मगर पुलिस द्वारा बस चालक से पूछताछ की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top