Uttarakhand News

उत्तराखण्ड के इस कॉलेज की साइट हैक, दिखाई देने लगी पाकिस्तान के झंडे की फोटो और…

Ad

हल्द्वानी: आतंकी हमले के बाद पूरा देश दहशत में है। पुलवामा में हुए हमले में 44 जवान शहीद हुए। इस हमले ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया। आतंकी हमले के बाद भारत की साइट्स पर साइबर अटैक का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां कॉलेज की साइट्स हैक कर ली गई। साइट्स खोलने में पाकिस्तान का झंडा और कश्मीर के बारे में कहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार राज्य के पहले ऑटोनॉमस कॉलेज पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की साइट को पाकिस्तान के हैकर्स द्वारा हैक किया हया। राजकीय महाविद्यालय के कुछ छात्रों ने सोमवार को जब महाविद्यालय की साइट को खोली तो इसमें हैक्ड बाय टीम साइबर वारियर्स की स्क्रीन नजर आई ।स्क्रीन में पाकिस्तान का झंडा है और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है। हैक करने वालों ने इस फोटो का इस्तेमाल किया था उसमें लिखा था  कि कश्मीर के बारे में सोचो भी मत, हम किसी भी जगह किसी भी समय किसी भी तरह हर तरह के युद्ध के लिए तैयार है।

महाविद्यालय की साइट हैक किए जाने से कॉलेज प्रशासन में सनसनी मच गई।  प्रशासन को इस बात का भय सता रहा है कि कॉलेज की साइट का शरारती तत्व दुरुपयोग कर कहीं महाविद्यालय की छवि धूमिल ना करें। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ दयाघर दीक्षित ने साइट हैक होने की बात की पुष्टि की और बताया कि महाविद्यालय की साइट को दोबारा से इंस्टॉल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top