Uttarakhand News

एक बार फिर मौसम दिखायेगा अपने तेवर , चार धाम यात्रा में पड़ेगा असर

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। जहां एक तरफ दिन में चटक धुप पड़ रही है। तो वही सुबह के 2 से 5 बजे तक कुछ ठड़ पड़ रही है। पर मौसम विभाग की माने तो मौसम एक बार फिर अपने रंग में आ सकता है। शनिवार और रविवार को भले ही चटख धूप राहत का एहसास कराती रही, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक बार फिर बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। मौसम का यह मिजाज मंगलवार को भी बना रहेगा। हालांकि 13 मार्च को राहत मिल सकती है, जबकि 14 को फिर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 09.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि मसूरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.2 डिग्री सेल्सियस व 04.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की तुनक मिजाजी चार धाम यात्रा की तैयारियों पर भारी पड़ रही है। सात मई से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के  साथ ही यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

लोकसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, आचार संहिता लागू, गलती से भी नहीं करें ये काम

केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट भी क्रमश: नौ व दस मई को खुलेंगे। ऐसे में प्रशासन के पास सिर्फ दो माह से भी कम का समय है। इस बार मार्च में चारों धामों में तीन से चार बार हिमपात हो चुका है। प्रशासन के सामने धामों के मार्गों से बर्फ हटाने के साथ ही बिजली, पानी और संचार नेटवर्क को दुरुस्त करने की चुनौती है। दूसरी ओर मौसम का रुख देखकर लग रहा है कि मार्च में शायद ही इस दिशा में काम शुरू हो पाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, वहीं 12 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top