Uttarakhand News

दहेज के लालची, पहले जलाने की कोशिश फिर कमरे में भेजे शराबी

Ad

हल्द्वानीः दहेज के लालज में कोई इतना गिर जायेगा यह आप शायद ही सोच सकते है। दरअसल दहेज के लालची ससुरालियों ने अपनी बहु को बहुत परेशान किया पर जब उन लालचियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी। अगर हम आपसे कहे कि एक ससुर ने अपनी बहु के कमरे में दो-तीन शराबी भेजे हो और उसका पति यह सब देखता रहा तो आप क्या सोचेंगे। जब आप यह सोच भी नहीं सकते तो वह ससुर और पति कितने दहेज के लालची होंगे यह सोचना भी मुश्किल है। यह घटना ग्राम खड़कपुर-देवीपुरा की है, जहां दहेज के लालची पिता-बेटे ने अपनी घर की बेटी को दहेज ना लाने पर शराबियों के हवाले कर दिया।युवती ने अपने को कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सरबरखेड़ा निवासी बताते हुए आइटीआइ थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  उसकी शादी 28 जनवरी को ग्राम खड़कपुर-देवीपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि उसे कई समय से दहेज के लिए मजबूर किया जा रहा था। पर सारी हदे सात मई की रात हो पार हो गई जब रात में युवती के पति और ससुर ने अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी और युवती के कमरे में दो-तीन युवकों को भेज दिया। युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए युवको ने युवती के कपड़े फाड़े और पीड़िता के शोर मचाने पर युवको ने युवती से मारपीट भी करी। जैसे तैसे पीड़िता ने अपने को बचाते हुए अपने माये पहुची और सारी बाते अपने घर वालों को बताई।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने युवती को दहेज कम देने के लिए सुनाना और मारपीट करना शुरू कर दिया था। युवती ने बताया कि एक बार उसके पति ने पीड़िता को जलाने की भी कोशिश करी थी, जिसके बाद युवक ने माफी मांग कर ऐसा दोबारा नहीं करने की बात कही थी। थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि मामला पति-पत्नी का विवाद है। इस मामले की जांच के बाद मामले को महिला हेल्पलाइन के लिए भेजा जा रहा है। 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top