Uttarakhand News

जल्द मिलेगी जनशताब्दी ट्रेन,तेज रफ्तार में पूरा होगा काठगोदाम से राजधानी देहरादून तक का सफर

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम से देहरादन यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देहरादून और काठगोदाम के बीच जनशताब्दी की तर्ज पर नई इंटर सिटी ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।  खबर है कि यह ट्रेन अगस्त से लोगों को अपनी सेवा देना शुरू कर देगी। इस ट्रेन के शुरू होने से  देहरादून सचिवालय और नैनीताल हाईकोर्ट आने-जाने वालों को सहूलियत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने रेल मंत्रालय से अनुरोध किया और  बुधवार को दिल्ली में इस नई रेल सेवा के सिलसिले में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। अनिल बलूनी के अनुसार इस ट्रेन में सभी यात्रियों के लिए सुविधा होगी। ट्रेन में चार एसी डिब्बे होंगे और आमजन की सुविधा के मद्देनजर साधारण डिब्बे भी लगे होंगे। इस तरह का यह पहला प्रयोग रेल मंत्रालय का होगा। अभी तक प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक यह चेयरकार सुबह छह बजे काठगोदाम से चलेगी और 11 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से शाम पांच बजे यह ट्रेन चलेगी और रात करीब 11 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

ट्रेन का रखरखाव और सफाई के लिए रात्रि में यह चेयरकार लालकुआ स्टेशन के यार्ड में भेजी जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को शीघ्र इस सेवा का लाभ मिले। अनिल बलूनी ने अनुरोध किया कि इस ट्रेन को 15 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाए। इसके अलावा बता दें कि राज्यसभा सदस्य बलूनी ने हाल में अपनी सांसद निधि से तीन आइसीयू/ट्रॉमा सेंटर की घोषणा की थी। उनके प्रयासों से राज्य को काठगोदाम-देहरादून एसी चेयरकार की सौगात मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top