Regional News

अल्मोड़ा: सामने आया हैरतअंगेज मामला, पति करता था शक तो पत्नी उतार दिया मौत के घाट

Ad

अल्मोड़ा: जिले की राजस्व पुलिस ने एक हैरतअंगेज मामले से पर्दा उठा दिया है। देवलीखान में युवक की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का हाथ सामने आया है। इस घटना और मामले के सामने आने के बाद पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। घटना 29 मई कि है जब घर के पास सुरेश जोशी नाम के युवक का शव बरामद हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

पति करता था शक, इसलिए पत्‍नी ने उसे मौत के घाट उतारा

मंगलवार रात घर से लापता हुए देवलीखान निवासी सुरेश चंद्र जोशी (38) पुत्र प्रेमबल्लभ जोशी का शव अगले दिन सुबह घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस को मामला हत्या का लग रहा था लेकिन परिवार की ओर से किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जिसके बाद उसका शक और बढ़ गया राजस्व पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

रोमानों पिज्जा के स्वाद में खोएगा भवाली शहर, पहाड़ के लोग भी लेगें पिज्जा का आन्नद

आरोपी महिला नेहा जोशी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका पति सुरेश उस पर शक करता था,इसलिए उसने पड़ोसी गांव बसर निवासी गोलू व भतीजे सोनू के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी।  मामले की गुथ्थी तब शुक्रवार को देवलालीखान गांव की महिलाओं ने नेहा पर उसके पति की हत्या का आरोप लगाया और हंगामा काटा। उसके बाद राजस्व पुलिस पूछताछ के लिए उसे ले आई। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात को कबूला और उसका साथ देने वाले नाम भी उजागर कर दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top