Dehradun News

उत्तराखंड की आमा ने राहुल गांधी के नाम की अपनी पूरी जायदाद

Ad

देहरादून: हमारे आसपास कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम कुछ फैसलों को समझ नहीं पाते। कुछ फैसले ऐसे भी होते हैं जिन्हें जानकर अचंभा सा होता है। राहुल गांधी को अगर कोई अपनी पूरी जायदाद सौंप दे, तो क्या आप यकीन कर लेंगे? जी हां, ठीक यही फैसला उत्तराखंड की एक बुजुर्ग आमा ने किया है। देहरादून निवासी पुष्पा मुंजियाल ने अपनी वसीयत राहुल गांधी के नाम कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून डालनवाला के 25 नेहरू रोड, प्रेम धाम में रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नाम कर दिया है। इसके लिए उन्होंने वसीयतनामा भी कोर्ट में पेश कर दिया है। पुष्पा मुंजियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को सौंप दिया है। बता दें कि इसके बाद से ही हर तरफ पुष्पा मुंजियाल की चर्चा हो रही है।

पुष्पा मुंजियाल की मानें तो वह राहुल गांधी की विचारधारा से काफी जुड़ाव रखती हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आजतक कई सारी कुर्बानी दी हैं। देश की एकता के लिए काम किया है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पूरा जीवन देश को समर्पित किया है। बता दें कि पुष्पा मुंजियाल ने कोर्ट में संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया और वसीयत राहुल गांधी के नाम कर दी। उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनकी मृत्यु के बाद राहुल गांधी को मेरी संपत्ति सौंपी जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top