Uttarakhand News

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए आसान हुआ पासपोर्ट बनाना,उत्तराखंड में भी सेवा हुई शुरू

Ad

देहरादून: पासपोर्ट अप्लाई करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों को अपने साथ ले जाने की जरूत नहीं है। अगर वह स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो डिजी लॉकर एकाउंट में सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद उन्हें पासपोर्ट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से अपने डिजी लॉकर अकाउंट को लिंक करना होगा और फिर वह आसानी से बायोमीट्रिक सत्यापन करा सकेंगे। बता दें कि उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी प्रदेश के एक पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में इस वैकल्पिक सुविधा को शुरू कर दिया है।

आवेदक को डिजी लॉकर से जरूरी दस्तावेजों को वेरिफाई करने के लिए www.passportindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा। सभी ऑप्शन पहले की तरह है लेकिन अब वेबसाइट में डिजी लॉकर के माध्यम से दस्तावेजों की जांच का विकल्प बढ़ गया है और वहां पर आवेदक को क्लिक करना होगा।

कई लोग अप्वाइंटमेंट के वक्त मूल दस्तावेज लाना भूल जाते हैं। यही नहीं शिक्षा बोर्ड की मान्यता को लेकर  भी इसमें संबंधित राज्य या बोर्ड से पत्राचार की जरूरत नहीं पड़ती। आवेदक को सत्यापन के लिए दस्तावेज दूसरे शहर लेकर जाना पड़ता है, कई बार दस्तावेजों के खोने के मामले भी सामने आए हैं जो अब नहीं होगा।

इस बारे में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि डिजी लॉकर से दस्तावेज सत्यापन की वैकल्पिक सुविधा भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डिजी लॉकर में वे ही डॉक्यमेंट्स होंगे जो मान्यता प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि डिजी लॉकर में व्यक्तिगत आईडी, जन्म  तिथि और पते के प्रूफ के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड आदि जरूरी दस्तावेजों को अपलोड जरूर करें। इसके अलावा मौके पर मूल दस्तावजे दिखाने की सुविधा रहेगी। इसके लिए आवेदन करते समय इसका ऑप्शन भरना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top