Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी में पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: होली के दिन पत्रकार मोहन भट्ट और सोमवार को मनोज बोरा पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि होली के दिन अवैध असलहे से लैस हिस्ट्रीशीटर आरटीओ रोड निवासी वीरेंद्र बोरा व गायत्री कॉलोनी निवासी भारत भूषण भानू ने हिंदुस्तान न्यूज पेपर के पत्रकार मोहन भट्ट पर हाइडिल गेट के पस जानलेवा हमला किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यही नहीं दोनों ने शीशमहल में पैर न छूने पर होटल कारोबारी हिमांशु तिवाड़ी पर दो फायर झोंक दिए थे। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। जिले के सभी पत्रकारों ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दवाब बनाया।

यहीं नही इस मामले को सीएम त्रिवेंद्र रावत के हल्द्वानी दौरे के दौरान भी सामने रखा था। उन्होंने इस पर जल्द कार्रवाई की बात कही थी।  जिसके बाद एसएसपी ने दोनों को पकड़वाने वाले व्यक्ति को एक-एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी। इसके बावजूद पुलिस के हाथ पांच दिन तक पुलिस के हाथ खाली रहे। थानाध्यक्ष काठगोदाम कमाल हसन ने बताया कि दोनों बदमाशों के शहर व आसपास के संभावित ठिकानों में दबिश देने के बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं सोमवार को साप्ताहिक अखबार से जुड़े मनोज बोरा को दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। युवक एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दो युवक  बिठौरिया नंबर एक स्थित उनके घर के पास आए और किराये पर रूम के बारे में पूछने लगे। मनोज के अनुसार जब कमरा किराये पर खाली नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने मनोज को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने से आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपियों की तलाश शुरू की और घटना में शामिल बाइक के साथ दो युवकों ( रा​हुल कुमार श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर एक मीना बाजार बिजटी सितारगंज और नीरज जोशी निवासी बमनपुरी सितारगंज को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top