Uttarakhand News

उत्तराखंड में 6 जनवरी तक कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

Ad

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम के चलते मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में गिर रहे पाल के कारण लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिन तक मौसम की तरफ से राज्य वासियों को कोई बड़ी राहत देखने को नहीं मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में फिलहाल कर दबाव के साथ ही कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जनवरी तक मैदानी इलाकों के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं आने वाली 6 जनवरी तक शुष्क मौसम के बीच राज्य के मैदानी इलाकों जैसे उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य जिले जैसे देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और चंपावत के मैदानी क्षेत्रों में भी हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अचानक कमजोर पड़ने लगा है। हवाओं ने भी रुख बदल लिया है। इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। लेकिन जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक मौसम फिर करवट बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक इस सप्ताह मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं जिसके चलते प्रदेश भर में शीतलहर लहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम निदेशक के मुताबिक जनवरी दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी बढ़ने से राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार बनने की संभावना है। उन्होंने कोहरे के दौरान विशेषकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रदेश भर में इस बीच रहे तापमान की यदि बात की जाए तोमंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम 14.6 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 4.0 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top