Uttarakhand News

नए साल से पहले खुशखबरी, उत्तराखंड पुलिस के 1611 कांस्टेबलों का हुआ प्रमोशन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबलों को नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। पुलिस मुख्यालय ने 1600 से भी अधिक कांस्टेबलों के लिए प्रमोशन का तोहफा तैयार किया है। बता दें कि हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। जिनकी तैनाती सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि हफ्ते भर पहले 1249 हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन अपर उपनिरीक्षक बनाया गया था। अभी दूसरे चरण की सूची का इंतजार है। जिसमें और भी कांस्टेबलों के नाम हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top