Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड पुलिस के CO को कार से कुचलने की कोशिश, पांच किमी पीछा करने के बाद आरोपियों को दबोचा

File Photo
Ad

रुद्रपुर: जनपद ऊधमसिंहनगर से हर दिन कोई नया गंभीर मामला सामने नहीं आए, ऐसा नहीं हो सकता। अब रुद्रपुर के इस नए मामले पर नजर डालिए जहां उत्तराखंड पुलिस के सीओ पर कपछ आरोपियों ने कार चढ़ाने की हिमाकत कर डाली। बता दें कि पुलिस की टीम एक वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को पकड़ने गई थी। इस वीडियो में कुछ आरोपी एक युवक के कपड़े उतारने के बाद उससे नागिन डांस करा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराया गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में भी युवक निर्वस्त्र अवस्था में रोते हुए डांस करता दिख रहा है। 

पीड़ित युवक की तहरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिराग अग्रवाल, घनश्याम बाठला, मान, गोविंद ढाली और देवराय मंडल के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में धारा 365, 323, 342, 307, 386, 147 के तहत केस दर्ज किया। सीओ अभय सिंह ने जानकारी दी और बताया कि रविवार को मुख्य आरोपी चिराग अग्रवाल और गोविंद ढाली दिल्ली फरार होने की कोशिश में थे। इससे पहले ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।

बीती शाम चार बजे नाकाबंदी करने के बाद आरोपी भागे तो पुलिस ने कार से पीछा किया। आरोप है कि कार सवार आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया है। गनीमत रही कि सीओ सिटी पीछे हट गए और बड़ी घटना होने से बच गई। इसके बाद तुरंत सीओ सिटी ने अपनी सुझबूझ दिखाते हुए किच्छा रोड स्थित तीनपानी में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक रोकने को कहा।

फिर तीनपानी में ट्रैफिक रूका तो सूदखोर फंस गया और पुलिस टीम ने उसे भागकर दबोच लिया। बता दें कि बाद में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। सीओ ने बताया कि आरोपी ने भागने के चलते यह कृत्य किया है। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अभी फरार बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top