Uttarakhand News

दिवाली पर उत्तराखंड पुलिस के जवान का लगा जैकपॉट, ड्रीम 11 में जीते एक करोड़ रुपए

दिवाली पर उत्तराखंड पुलिस के जवान का लगा जैकपॉट, ड्रीम 11 में जीते एक करोड़ रुपए
Ad

देहरादून: क्रिकेट में खिलाड़ियों की प्रतिभा से उन्हें ना सिर्फ मान सम्मान मिलता है बल्कि उनपर धनवर्षा भी अच्छी होती है। खासकर, आइपीएल जैसी लीग में खिलाड़ी मालामाल होते ही हैं। लेकिन अब आधुनिक जमाने के अभिनव प्रयास की बदौलत केवल खिलाड़ी ही मालामाल नहीं हो रहे हैं। जी हां, ड्रीम 11 जैसे एप से बनने से क्रिकेट प्रेमी दर्शक भी लखपति व करोड़पति बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी कड़ी में उत्तराखंड पुलिस के एक जवान को दिवाली से पहले मानो रातों रात कुबेर का खजाना मिल गया है। जी हां, देहरादून एसपी सिटी कार्यालय अंतर्गत वीआईपी सेल में तैनात दिनेश चौधरी ने ड्रीम 11 एप पर टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। वाकई यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। ड्रीम 11 जैसे एप जबसे चलन में आए हैं, काफी लोगों को करोड़पति बना चुके हैं।

गौरतलब है कि इस वक्त यूएई में टी20 विश्व कप चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को दोपहर में बांग्लादेश व वेस्टइंडीज के बीच मैच होना था। इस मैच में विंडीज ने आखिरी गेंद पर तीन रनों से मैच जीत लिया। लेकिन इस मैच ने उत्तराखंड पुलिस के जवान दिनेश चौधरी की किस्मत भी खोल दी। दरअसल दिनेश चौधरी ने ड्रीम 11 एप पर इसी मैच के लिए अपनी 11 चुनी थी।

अब दिनेश द्वारा बनाई गई टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा यह रहा कि उनकी टीम को पहली रैंक प्राप्त हुई। बता दें कि इसके लिए दिनेश चौधरी ने ₹49 जमा किए थे। पहले नंबर पर आने के बाद दिनेश चौधरी ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इसमें से टैक्स वगैरह कटकर जल्द ही धनराशि दिनेश के अकाउंट में आ जाएगी। बताया जा रहा है कि दिनेश चौधरी कुछ दिन पूर्व भी T-20 विश्व कप में ड्रीम-11 आप पर टीम बनाकर 1 लाख रुपये जीते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top