Jobs

उत्तराखंड पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर समेत 221 पदों पर निकली भर्ती, करीब 1.5 लाख तक मिलेगी सैलरी!

Ad

देहरादून: पुलिस की नौकरी के लिए मेहनत कर रहे तमाम साथियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में नौकरी का मौका आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 221 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें सब इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल हैं। अगर आप भी आवेदन करने के इच्छुक हैं तो जल्द ही कर दें।

ADVERTISEMENTS Ad

आवेदन के लिए उम्मीदवार को https://sssc.uk.gov.in/ पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही https://sssc.uk.gov.in/files/posi3jan.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत 08 जनवरी 2022 से की गई थी। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022 तय की गई है।

पदों का विवरण

सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) – 65
एसआई – 43
गुलमायनक – 89
फायर ऑफिसर – 24 पद

कुल पदों की संख्या – 221

नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा की अहर्ता भी तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन की बात करें तो वेतन सीमा 44,900 से 1,42,400 रुपए तक रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top