Haridwar News

उत्तराखंड में हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के चरित्र पर शक हुआ तो बेटे को मार डाला

Ad

देहरादून: हाल ही में हुए सबसे चर्चित आयान हत्याकांड के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी लि इन पार्टनर के बेटे को इसलिए मार डाला था क्योंकि उसे अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को कोतवाली रुड़की में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने खुलासा किया और बताया कि कलियर में 17 दिसंबर की रात मुस्कान के 12 वर्षीय बेटे आयान की उसके प्रेमी कासिफ निवासी सीलमपुर नाला दिल्ली ने हत्या कर दी थी। कासिफ को मुस्कान के चरित्र पर शक था। इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए उसके बेटे की हत्या की।

हत्या के उपरांत प्रेमी ने उसके छोटे बेटे के शव सूटकेस में रख गंगनहर में फेंक दिया था। गौरतलब है कि महिला पिछले नौ साल से लोनी गाजियाबाद निवासी पति से अलग कलियर में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पड़ोसियों को पता था कि कासिफ उसका बड़ा बेटा है। 16 दिसंबर 2022 की रात मुस्कान झगड़े के बाद दरगाह में जाकर सो गई और सुबह बेटा गायब मिला।

तलाश शुरू हुई फिर भी आयान का कोई सुराग नहीं मिला तो महिला ने सीसीटीवी कैमरे देखने की बात कही। यह सुनकर कासिफ उसे चकमा देकर वहां से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज से महिला को शक हुआ। बड़े बेटे से आयान की हत्या की खबर सुनने के बाद मुस्कान के हाल बेहाल हो गए। फिर महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top