Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस ने जनता को दी पावर,आप APP जरिए कर सकते हैं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की शिकायत

Ad

हल्द्वानी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस सड़क पर तो चैकिंग करेगी ही लेकिन अब एक एप के जरिए भी नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी और फिर उन्हें सजा मिलेगी। यह एप पुलिस नहीं बल्कि आम जनता चलाएगी। वह नियम तोड़ने वाले का वीडियो और फोटो क्लिक कर एप पर डालेंगे और पूरा रिकॉर्ड पुलिस के पास पहुंच जाएगा। उत्तराखण्ड पुलिस के Traffic Eyes App का इस्तेमाल राज्य में सड़क हादसों की संख्या को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इस ऐप हेतु जागरूकता के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दिवंगत डॉक्टर निर्मल पांडे के परिवार को आप से मदद चाहिए,हल्द्वानी में पत्नी का चल रहा है इलाज

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उत्तराखंड की दो बेटियों का चयन,एकता और स्नेह तैयार हैं

उत्तराखण्ड पुलिस के Traffic Eyes App का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ते की शिकायत कर सकता है। उसे फोटो या वीडियो इस एप पर अपलोड करनी होगी, जिस पर सम्बन्धित जनपद पुलिस कार्यवाही करेगी। शिकायत करने वाले की जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, हेल्मेट का इस्तेमाल न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल को प्रयोग करने, पार्किग में गाड़ी खड़ी न करने, ट्रिपलिंग करने आदि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले की फोटो/वीडिया व वाहन संख्या भेज सकते है। इसके बाद पुलिस कार्यवाही करेगी।

राहुल द्रविड़ की नई शुरुआत का हिस्सा बने पौड़ी निवासी क्रिकेटर रॉबिन बिष्ट

DGP अशोक कुमार के निर्देश,CPU केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं करें चैकिंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top