Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस का नया रिकॉर्ड, पूरे देश में मिला पहला स्थान

Ad

देहरादून: उत्तराखंड राज्य की पुलिस मित्र पुलिस होने के वादे को निभाते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम करने में कामयाब हुई है। राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पूरे देश में टॉप पर है। यह सिर्फ पुलिस महकमे ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट किया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया है कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो द्वारा प्रकाशित ‘Crime in India 2021’ रिपोर्ट के अनुसार हमारे राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/UTs की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक यह औसत राष्ट्रीय औसत की तुलना में 38% अधिक है। डीजीपी अशोक कुमार ने जांच में तीव्रता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उद्देश्य से कार्य करने वाले उत्तराखंड पुलिस के सभी साथियों को बधाई दी है। उत्तराखंड पुलिस की इस उपलब्धि से हमें उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top