Dehradun News

उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को नए साल का तोहफा, 229 हेड कांस्टेबल बनें एएसआई

Ad

Uttarakhand : Dehradun : PolicePromotion : UPSI : NewYear2026 : उत्तराखंड पुलिस ने नए साल के अवसर पर अपने जवानों को खुशखबरी दी है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को 229 हेड कांस्टेबलों को अपर उपनिरीक्षक (UPSI) के पद पर पदोन्नत किया। इनमें 25 महिला हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस साल पुलिस मुख्यालय ने मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर पद तक कुल 958 पदोन्नतियां की हैं। वहीं डिप्टी एसपी से लेकर एडिशनल एसपी पद पर भी 102 पदोन्नतियां हुई हैं।

पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद हेड कांस्टेबल जल्द ही नई तैनाती के लिए तैयार होंगे। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से जवानों का मनोबल बढ़ता है और वे अपने कर्तव्यों को और उत्साह के साथ निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top