Dehradun News

उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, हाईवे पर खड़ी गाड़ी में तेज़ रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों की कड़ी में एक और दुर्घटना जुड़ गई है। हनोल क्षेत्र के पास एक हादसे में पुरोला निवासी मौत हो गई है। त्यूणी पुरोला हाईवे पर बीते शाम दो सवारी वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि गाड़ियां आगे पीछे चलकर मोरी की ओर जा रही थी। तभी आगे चल रही गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरा तो पीछे से आ रही तेज़ गति की गाड़ी ने सामने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र सिंह राणा (37) पुत्र सूरत सिंह राणा निवासी ग्राम सोंदाड़ी-पुरोला जिला उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि उन्हें तुरंत राजकीय अस्पताल मोरी पहुंचाया गया। वहां से देहरादून रेफर किया गया। लेकिन उपचार के लिए जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम फेल गया है। बहरहाल थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top