Uttarakhand News

उत्तराखंड में अगले 3-4 दिन नहीं थमेगी बारिश, आज 8 जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Ad

Weather Update | Uttarakhand Rain | Yellow Alert : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कई जगह बारिश का दौर जारी है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है….जबकि कई स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ रही हैं। बारिश के कारण ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। मंगलवार के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

आज आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

पिथौरागढ़ में 21 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ जिले में रात से हो रही भारी बारिश के कारण 21 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने जिले में आज स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

बागेश्वर में नदियों का जलस्तर बढ़ा

बागेश्वर में भी रात के समय तेज बारिश हुई। बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिले में आठ सड़कें बंद होने की जानकारी सामने आई है…जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नैनीताल में बारिश के बाद झील से पानी की निकासी जारी

नैनीताल में बीती रात हल्की बारिश हुई। फिलहाल बारिश रुक गई है….लेकिन नैनी झील से पानी की निकासी जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top