Haridwar News

रामनगर के युवक की घिनौनी करतूत, खुद को तांत्रिक बताकर बहाने से किया युवती के साथ दुष्कर्म

Ad

हरिद्वार: धर्मनगरी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य की एक और बानगी देखने को मिली है। दरअसल हरिद्वार के एक युवक ने लखनऊ की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। कथित तौर पर युवक ने खुद को तांत्रिक बताकर पहले लखनऊ निवासी युवती को दिल्ला बुलाया। उसके बाद तांत्रिक ने युवती के साथ गंदा काम किया। बता दें कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

लखनऊ निवासी उक्त महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच महीने पहले ज्वालापुर के रामनगर में रहने वाले एक गुरुजी नाम के तांत्रिक से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से दोनों की बातें हो रही थीं। युवती ने बताया कि 14 मार्च को आरोपी ने उसे दिल्ली में मिलने बुलाया। युवती बस से दिल्ली गई तो खुद को तांत्रिक बताने वाला युवक वहां पहले से था। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे एक कमरा दिखाया। चूंकि उसे थकान हो रही थी, इसलिए वह कमरे में जाकर सो गई।

युवती का आरोप है कि रात में करीब दो बजे आरोपित युवक दूसरे कमरे से आ गया और उसकी परेशानी दूर करने की बात कहकर उसके पैर पर स्कैच पेन से कुछ लिखने लग गया। जिसके बाद आरोपी ने उसके पैर पर फूंक मारी और उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। युवती ज्वालापुर कोतवाली पहुंची और मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाल महेश जोशी ने जानकारी दी और बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top