Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर तेज हुई कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट

Ad

Uttarakhand News: Cabinet: उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में लंबे समय से चार मंत्रिपद खाली हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, केवल नए मंत्रियों की नियुक्ति ही नहीं, बल्कि कुछ विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बयानबाजी से बढ़ी अटकलें

हाल ही में हुए कुछ राजनीतिक बयानों को इस संभावित विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रवाद की राजनीति से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी संभव है।

केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्ट

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में मौजूदा हालात की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है। अंतिम निर्णय दिल्ली में लिया जाएगा कि किसे कैबिनेट में शामिल करना है और किसका स्थान बदलना है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top