Uttarkashi News

पहाड़ में फिर एक सड़क हादसा, बरात से लौट रहा वाहन देर रात खाई में गिरा, दो की मौत

File Photo
Ad

उत्तरकाशी: पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर मन को गहरी पीड़ा पहुंचाती है। इस दौरान उत्तरकाशी जनपद में एक सड़क हादसा हुआ है। बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन कि दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात लगभग 2:45 पर अशोका वाहन संख्या यूके 10 सीए 1137 बौन-पंजियाला में आयोजित विवाह समारोह से लौटते समय बीटेक कॉलेज के पास अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने की वजह से वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 30 वर्षीय अरविंद रावत पुत्र ज्ञानेंद्र रावत और 31 वर्ष राजवीर बिष्ट पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू करने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top