Dehradun News

उत्तराखंड रोडवेज बस ने परीक्षा देकर लौट रही युवती को कुचला, अक्टूबर में हुई थी सगाई

Ad

देहरादून: रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही एक युवती परीक्षा देने आई। मगर घर लौटते समय उसे उत्तराखंड रोडवेज की बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवती की कुछ समय बाद ही शादी होने वाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के पास रहने वाली 25 वर्षीय नेहा रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए देहरादून गई थी। सोमवार में रोडवेज बस से घर लौटते समय जब किसी काम से वो एमपीजी कालेज परिसर के बाहर उतरी तो एक बुरा हादसा हो गया।

दरअसल, कॉलेज के बाहर छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के कारण भीड़ थी। ऐसे में जाम ना लग जाए, इसके लिए बस चालक ने युवती के उतरते ही बस आगे बढ़ा दी। युवती बस के पिछले पहिए के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गई। आनन फानन में उसे उप जिला चिकित्सालय नें प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे देहरादून में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने ये भी बताया कि युवती की अक्टूबर में सगाई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top