Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया,पंजाब जाना हुआ महंगा, पूरी लिस्ट देखें

Ad

Kumaon-Delhi Roadways buses can now travel via Bilaspur or Rampur

हल्द्वानी: राज्य से पंजाब जाने वाले यात्रियों की जेब ढीली होगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी होने से पंजाब मार्ग में चलने वाली बसों का किराया बढ़ाया है। उत्तराखंड रोडवेज से पहले पंजाब रोडवेज/हरियाणा रोडवेज/उत्तरप्रदेश परिवहन निगम समेत कई निगम टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बाद किराया बढ़ा चुके हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम ने टोल टैक्स का बोझ कम करने के लिये किराया बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से घाटे में चल रहा था। उस दौरान बसों का संचालन लंबे वक्त तक बंद था। 22 मार्च के बाद जून के आखिरी सप्ताह में बसों का संचालन केवल उत्तराखंड के अंदर कुछ ही जिलों के लिए शुरू किया गया था। अक्टूबर में बसों के संचालन को दूसरे राज्यों के लिए भी शुरू किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

नया किराया कुछ इस प्रकार रहेगा

जालंधर वाया बाजपुर कि.मी.633 / किराया पूर्व में 765 वर्तमान में 815

लुधियाना वाया रामनगर किलोमीटर-559, किराया 670 वर्तमान में 720


चंडीगढ़ वाया रामनगर किलोमीटर 495,पूर्व किराया 590 नया किराया 655

अंबाला किलोमीटर -443,पूर्व किराया -520 नया किराया-570

सहारनपुर किलोमीटर 355 ,पूर्व किराया -440 नया किराया 470

ADVERTISEMENTS Ad
To Top