Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज ने ऑनलाइन टिकट करने यात्रियों के लिए जारी किया आदेश

Ad

देहरादून: होली के मौके पर उत्तराखंड रोडवेज की तमाम बसें पैक हो रही हैं। पिछले दिनों परिवहन निगम की बेवसाइट बंद थी तो अब खुल तो गई है लेकिन उसमें गलत जानकारी व सॉफ्टवेयर की दिक्कत के वजह से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक मार्च कई यात्रियों को उन बसों की टिकट करा दी जो सेवा में ही नहीं है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ऑनलाइन पोर्टल पर कई अतिरिक्त बसों को दर्शाया जा रहा था। इसके अलावा एक मार्च से पहले टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में परिवहन निगम ने फैसला लिया है जो ऑनलाइन टिकट कर चुके यात्रियों को राहत देगा।

परिवहन निगम मुख्यालय ने शनिवार को आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार पुराने साफ्टवेयर पर टिकट बुक करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सीट उपलब्ध कराई जाए। मुख्यालय ने ऐसे यात्रियों की सूची सभी डिपो को उपलब्ध करा दी है। परिवहन निगम वर्जन-3 सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर रहा था, लेकिन एक मार्च से साफ्टवेयर अपग्रेड कर इसे वर्जन-4 कर दिया गया। इसके कारण 25 मार्च से 28 मार्च तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा भी ठप रही थी।

पुराने साफ्टवेयर पर टिकट बुक करा चुके यात्रियों का रिकार्ड टिकट मशीन में नहीं दिख रहा। ऐसे में परिचालक ऐसे यात्रियों को सीट देने से इन्कार कर रहे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि परिचालक बस अड्डे पर उसी सूरत में टिकट बनाएं, जब ऑनलाइन टिकट के यात्री बस में बैठ चुके हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top