Uttarakhand News

फरवरी के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों को मिला दिसंबर का वेतन

Ad

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों को फरवरी में दिसंबर का वेतन मिला है। करीब साढ़े छह हजार कार्मिकों को वेतन दे दिया गया है। बीते दिन ही मुख्यालय से वेतन वितरण किया गया है। अब समस्त मंडलों व डिपो प्रबंधकों के माध्यम से जल्द ही इसे कार्मिकों के खातों में डाला जाएगा। रोडवेज ने ये आश्वासन भी दिया है कि 15 दिन में जनवरी का भी वेतन मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि कोरोना की पहली, दूसरी ओर अब तीसरी लहर में भी रोडवेज को वित्तीय संकट झेलना पड़ा। जिस वजह से कर्मचारियों को दिसंबर से वेतन नहीं मिला था। इसे लेकर एक हफ्ते से कर्मचारी डिपो व कार्यशाला में एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इसी दौरान शासन ने 12.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

बता दें कि मंगलवार से वेतन वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। याद दिला दें कि कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल, मई व जून का वेतन राज्य सरकार से मिले ऋण के आधार पर बांटा था। जुलाई से नवंबर तक का वेतन खुद रोडवेज ने दिया था। बाद में फिर से संक्रमण बढ़ने से रोडवेज की आय पर ब्रेक लग गया। मगर अब दिसंबर का वेतन जारी होने से कर्मियों ने राहत महसूस की है।

हालांकि अब भी जनवरी का वेतन लंबित है। जिसकी वजह से फरवरी के खत्म होते ही एक बार फिर दो माह का वेतन लंबित हो जाएगा। महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने जानकारी दी और बताया कि दिसंबर का वेतन जारी हो गया है। अब अगले 15 से 20 दिन या फिर मार्च के दूसरे हफ्ते में जनवरी का वेतन भी मिल जाएगा। गौरतलब है कि रोडवेज को वेतन के लिए हर माह 20 करोड़ रुपये जरूरत होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top