Dehradun News

उत्तराखंड में साथी किराएदार ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

Ad

देहरादून: अपराधों के लगातार बढ़ते सिलसिले में हत्या का एक और मामला अब जुड़ गया है। एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मोहनी रोड स्थित एक घर में अधेड़ की हत्या की गई है। आरोपी ने व्यक्ति के सिर पर वार कर उसे मार डाला। जिसके बाद शव को बोरी के अंदर पैक कर दिया। मृतक की पहचान अशरफ निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मोहनी रोड स्थित एक घर में अशरफ और सलमान किराए पर रहते थे। अशरफ तीन चार महीने से कमरे में रह रहा था। वह फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि मृतक के साथ रहने वाला अरमान भगत सिंह कॉलोनी से एक बिजनेस के नाम पर ₹700000 लेकर भागा है। फिलहाल पुलिस सलमान की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top