Uttarakhand News

बागेश्वर में युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिखाया राजनीतिक हुनर, कांग्रेस खेमे में सेंधमारी

Ad

बागेश्वर: बागेश्वर उपचुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने अपने सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा को कमान सौंपी है। सौरभ बहुगुणा बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उन्हें उपचुनाव का भी प्रभारी बनाया गया है। अपनी कार्यशैली और शांत स्वभाव की वजह से बहुगुणा पहले ही बागेश्वर की जनता का समर्थन हासिल कब्र चुके हैं। लिहाजा उपचुनाव में भी वो पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उपचुनाव के प्रचार के बीच बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सुरेश खेतवाल अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए। बागेश्वर उपचुनाव के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में खेतवाल ने बीजेपी का दामन थामा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधन करते हुए सभी नए सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत और अभिनंदन किया। सदस्यता कार्यक्रम में कारोबारी रमेश पांडे (के पी मार्बल), समाज सेवी किशन नगरकोटी, निर्मला दफ़ौटी जी, पूर्व ग्राम प्रधान चलकाना आनंद सिंह दानू जी सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

बहुगुणा की बारीक सियासी बिसात की काट कांग्रेस अबतक नहीं तलाश पाई है। नगर पालिका अध्य्क्ष सुरेश खेतवाल को बीजेपी में लाने का क्रेडिट भी सौरभ बहुगुणा को दिया गया है। सौरभ बहुगुणा बीजेपी की मजबूती और जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार मोर्चे पर डटे हैं। प्रचार से लेकर माइक्रो इलेक्शन मैनेजमेंट भी बहुगुणा ने अपने हाथ में लिया है। जिसका असर अब दिखने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top