Nainital-Haldwani News

देश के टॉप स्कूलों की सूची जारी, देहरादून और नैनीताल के स्कूलों ने बढ़ाया मान

Ad

देहरादून: प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। इसी बीच उत्तराखंड के लिए एक और बेहद अच्छी खबर आई है। दरअसल देशभर के टॉप 10 स्कूलों में देहरादून के 8 से ज्यादा स्कूलों को जगह मिली है। जो वाकई पूरे उत्तराखंड के लिए एक गर्व का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दो राय नहीं कि राजधानी देहरादून के शैक्षणिक संस्थान पूरे देश में जाने माने जाते हैं। यहां की शिक्षा व्यवस्था की बातचीत देशभर में होती है। ऐसे में एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022 23 की लिस्ट जारी होने के बाद पूरे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके आठ से ज्यादा स्कूलों को देशभर के टॉप 10 स्कूलों में जगह मिली है।

बता दें कि ब्वॉयज बोर्डिंग में द दून स्कूल और वेल्हम ब्वॉयज ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। इसके अलावा रैंकिंग के अनुसार टॉप 10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में 6 स्कूल देहरादून के हैं। लिस्ट में वेल्हम गर्ल्स दूसरे नंबर पर इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल तीसरे, होपटाउन गर्ल्स चौथे, यूनिसन वर्ल्ड सातवें, विंटेज हॉल रेजिडेंशियल स्कूल आठवें और शिगाली हिल्स गर्ल्स स्कूल दसवें नंबर पर है।

खास बात यह है कि पूरे देश में देहरादून का वर्चस्व लड़कियों की शिक्षा में बढ़ गया है। साथ ही ब्वॉयज बोर्डिंग कैटेगरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली है। जो नैनीताल जनपद के लिए भी गौरव की बात है। वहीं, इस बार वेल्हम ब्वॉयज नंबर वन रैंक हासिल करने में भी कामयाब हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top