
Bhimtal News | Uttarakhand Crime | Encroachment Action | Police Case | Breaking News : नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों के साथ संबंध बनाए…फिर उन्हें ब्लैकमेल और शोषण का शिकार बनाया।
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों की मांग है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इसी बीच प्रशासन ने मामले में सख्ती दिखाते हुए आरोपी के घर की जांच कराई। जांच के दौरान सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने आरोपी की मां को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने या जमीन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 7 मई 2026 को एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया है।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर जवाब या कार्रवाई न होने पर अवैध निर्माण को बलपूर्वक ध्वस्त किया जाएगा।
वहीं स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। मामले को लेकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।






