Chamoli News

पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच शुरू होगी हवाई सेवा, दिसंबर में मिल सकती है खुशखबरी!

Ad

उत्तराखंड के लोगोें के लिए अच्छी खबर है। अगले साल पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। खबर है कि पिथौरागढ़ के लिए 19 सीटर हवाई जहाज से हवाई सेवा हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू की जाएगी। जो यात्रियों के लिए राहत की खबर है। साथ ही चिन्यालीसौड़ व गौचर में हवाई सेवा शुरू करने के लिए इन्हें उड़ान 5.0 के टेंडर में शामिल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसकी जानकारी के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को निर्देशित किया गया है। यह एयरलाइन 31 जनवरी से इसका संचालन शुरू करेगी।

यह हवाई सेवा पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ देहरादून और पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-पंतनगर मार्ग पर संचालित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया नौ नवंबर को सर्वे कर चुकी है। इसका चार्ट बनाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मिलेगी। मतलब एक खुशखबरी मिल सकती है।

बता दें कि विगत 27 नवंबर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में भेंट उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन के ढांचे को मजबूत करने और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए उन्हें पत्र सौंपा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top