Sports News

उत्तराखण्ड क्रिकेट खबर: BCCI करा रहा है अंपायर , वीडियो एनेलिस्ट और स्कोरर का कोर्स, ऐसे करें आवेदन

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखण्ड के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मैदान पर जगह के बाद मैदान के बाहर उत्तराखण्ड क्रिकेट में जगह बनाने के लिए युवाओं के पास शानदार मौका है। अंपायर , वीडियो एनेलिस्ट और स्कोरर के रूप में करियर बनाने की ओर सोच रहे युवाओं के लिए बीसीसीआई द्वारा कोर्स कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड क्रिकेट संचालन के लिए गठित UCCC ने इस बारे में जानकारी दी और 10 दिसंबर तक खिलाड़ियों को अपने आवेदन  [email protected] पर मेल करने को कहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad

रणजी में उत्तराखण्ड का कमाल जारी, जीत का हीरो बना हल्द्वानी का कार्तिक जोशी

इस कोर्स में आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की उम्र 40 साल (1 सितंबर 2018) से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह कोर्स उन खिलाड़ियों के लिए संजीवनी की तरह है जिन्होंने मैदान के बाहर रहते हुए उत्तराखण्ड क्रिकेट को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने स्थानीय लीग और विश्वविद्यालय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लिया होना चाहिए। उत्तराखण्ड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी के कन्वीनर प्रोफेसर रत्नाकर शेट्टी ने मेल के माध्यम से जानकारी दी यह कोचिंग कोर्स बीसीसीआई द्वारा संचालित किया जाएगा।

ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने 111 रनों की जीत के साथ किया आगाज़

बता दें कि उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम पहली बार भारतीय घरेलू क्रिकेट में भाग ले रही है। राज्य के युवा विभिन्न वर्ग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान अपनी ओर ले रहे हैं। उत्तराखण्ड में कोच , स्कोरर और अंपायर की भारी कमी को दूर करने के लिए बीसीसीआई राज्य में यह कोर्स करा रहा है।

हल्द्वानी लाइव के चैनल को YOUTUBE पर जरूर Subscribe करें

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top