Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित, हल्द्वानी के कुशाग्र ने बनाई जगह…

Ad

हल्द्वानी: वीनू माकंड़ ट्रॉफी के लिए उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम का चयन हो गया है।एक बार फिर हल्द्वानी के लिए चयन अच्छी खबर लेकर आया है। हल्द्वानी हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के कुशाग्र मलकानी ने राज्य की अंडर-19 टीम में जगह बनाई है। 6 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अववीश सुढ़ा को दी गई है। यह पहला मौका होगा तब उत्तराखण्ड अंडर-19 टीम घरेलू क्रिकेट में भाग लेगी। टीम का कैंप देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किया गया था।राज्य की अंडर-19 टीम इस प्रकार है- अवनीश सुढ़ा (कप्तान), मनीष गौड़, तनुष गुसाई, लक्ष्य सिंह, गौरव नेगी, नितीश जोशी, गौरव जोशी, कुशाग्र मलकानी, अखिल रावत (विकेटकीपर), अमन नेगी,हरमन सिंह, सुमित पंवार, प्रशांत कुमार सुमित जुयाल और जगमोहन नगरकोटी को टीम में जगह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

टीम के कोच के रूप में पी कृष्ण कुमार को नियुक्त किया गया है, वहीं तेजवीर सिंह ट्रेनर की भूमिका में नजर आएंगे। सौरभ खंडेलवाल टीम फिजियो और भुवन चंद्र हरबोला को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top