Dehradun News

उत्तराखंड में एकतरफा प्यार में पागल छात्र ने कॉलेज के बाहर छात्रा को मारी गोली, हत्या के बाद हुआ गिरफ्तार

Ad

देहरादून: राजधानी में कॉलेज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र छात्रा से एकतरफा प्यार करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यह मामला सहस्त्रधारा रोड पर स्थित कॉलेज का है। कॉलेज के बाहर छात्र ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार निवासी मृतक छात्रा वंशिका सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट से डी फार्मा का कोर्स कर रही थी। उसके साथ शामली निवासी आरोपी छात्र आदित्य तोमर भी पढ़ता था।

हाल ही में दोनों की दोस्ती हुई थी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक वंशिका गुरुवार शाम को अपने दोस्त के साथ कॉलेज के पास डेली नीड्स कैफे आई और वहां पर आदित्य भी आ गया। जहां पर पहले उसने छात्रा से बात की। इसके बाद ना जाने क्या हुआ कि उसने छात्रा को कैफे से बाहर खींचा और गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह कुछ दूर तक पैदल दौड़ा। जहां पर उसकी बंदूक गिर गई और वह बाइक भी मौके पर छोड़कर चला गया। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मदद से घायल वंशिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी वंशिका को बीते कुछ महीनों से जानता था और वह हत्या से ठीक पहले वंशिका से किसी को बुलाने की बात कह रहा था।

वंशिका ने अपने दोस्त को फोन भी किया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। इतने में जब विवाद और गर्म हो गया तो आरोपी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि मामला एक तरफा प्यार का हो सकता है। बता दें कि एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने घटना का खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को देहरादून के आईएसबीटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top