Uttarakhand News

उत्तराखंड में बन रहा फुलप्रूफ प्लान, स्कूली बच्चों को प्रतिदिन मिलेंगे 100 रुपए!

उत्तराखंड: बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की होगी खास ट्रैकिंग, बन गया प्लान
Ad

देहरादून: राज्य सरकार कदम दर कदम प्रदेश के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्तियों तक हर योजना का लाभ, राज्य के हर बच्चे को शिक्षा देने का संकल्प दोहराते रही है। इसी क्रम में अब सरकार प्रदेश के करीब 1000 बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को विकसित करने का प्लान बना रही है। बता दें कि इसी कारण से छात्रों को हर रोज सरकार ₹100 किराया भी देगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दूसरे स्कूलों से शिफ्ट होने वाले छात्रों को यह धनराशि बतौर किराया दी जाएगी। 5 से 10 छात्र वाले स्कूलों के बीच में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूल बनेगा। हर स्कूल में 2 शिक्षक तैनात होंगे। कम छात्र संख्या वाले आसपास के स्कूलों के बच्चों को भी यहां शिफ्ट किया जाना है।

इसी कारण से उत्तराखंड सरकार ने शिफ्ट होने वाले बच्चों को रोजाना ₹100 देने का फैसला किया है। यह ₹100 बतौर किराए के रूप में बच्चों को दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ प्रदेश भर में करीब 2300 स्कूल जोड़ने वाले हैं। शिक्षा महाविद्यालय ने सरकार को इसका प्रस्ताव बनाकर भेज भी दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top