Sports News

IPL में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलेंगे उत्तराखंड के कप्तान आकाश मधवाल, लिस्ट जारी

Ad

देहरादून: आईपीएल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए भी अब एक अच्छा प्लेटफार्म बनने की ओर इशारा कर रहा है। पिछले सीजन में सूर्यकुमार यादव की जगह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े उत्तराखंड टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को मुंबई ने इस बार रिटेन कर लिया है। MI द्वारा आकाश को बेस्ट 13 खिलाड़ियों में चुना जाना प्रदेश के लिए उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईपीएल 2023 सीजन के लिए दिसंबर में नीलामी होनी है। ऐसे में हर टीम से ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गई थी। जिन्हें वो रिटेन व रिलीज करना चाहती हैं। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया। पांच बार चैंपियन बनी टीम ने उत्तराखंड के आकाश मधवाल को बेस्ट 16 जनों में चुना है।

बता दें कि पिछले सीजन आकाश को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुंबई ने अपने खेमे में जोड़ा। आकाश तब उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी बन गए थे, जो आईपीएल की किसी भी टीम के साथ जुड़े हो। 28 वर्षीय आकाश हरिद्वार जिले के रुड़की के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लिए साल 2019 में डेब्यू किया था।

आकाश मधवाल के T20 करियर पर नजर डालें तो आकाश ने 22 मुकाबलों में 24 विकेट लिए हैं, उनका इकोनामी 7.43 रहा है। वहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 7 मैच में 8 और विजय हजारे के 13 मैच में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने उन्हें टीम के कमान भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top