Uttarakhand News

उत्तरकाशी: शादी में बीमार हुआ दुल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया मना

Ad

उत्तरकाशी:शादी में बारात लेकर दुल्हा दुल्हन को लेने के लिए उसके घर जाता है। लेकिन उत्तरकाशी में एक बारात दुल्हन के घर की बाजाए हॉस्पिटल पहुंच गई। उसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। ये हादसा बिल्कुल फिल्मी लगता है लेकिन सच है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी स्थित डुंडा तहसील के चैडियाट गांव से दुल्हन लेने मुखमाल गांव पहुंची बरात को दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। बरात जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची तो दूल्हा अचानक बीमार हो गया। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

मामला उत्तरकाशी जिले के डुंडा तहसील के चैडियाट गांव का है। यहां के रहने वाले एक बारात बीती शाम को प्रतापनगर क्षेत्र के मुखमाल गांव पहुंची थी। चैडियाट गांव से जब बारात चली तो रास्ते में दूल्हे की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे निजी वाहन से उपचार के लिए ले जाया गया। डॉक्टर की सलाह के बाद बाराती दूल्हे को टीएचडीसी की ओर से संचालित स्वास्थ्य केंद्र हेरवाल गांव ले गए जहां उसे आक्सीजन दी गई।

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

आक्सीजन मिलने के बाद दूल्हा कुछ ठी हुआ था कि दुल्हन के एक फैसले ने उसका दिल तोड़ दिया। हॉस्पिटल से छुट्टी लेने के बाद बारात जब दुल्हे को लेकर दुल्हन के घर पहुंची उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले दूल्हे की सेहत पर सुधार की जरूरत है। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन के ही घर लौट गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top