Chamoli News

उत्तराखंड: 15 दिन तक मौत से लड़ता रहा नवजात, आखिरकार हार गया जिंदगी की जंग; हजारों की आस टूटी

Ad

ChamoliNews | GopeshwarNews | UttarakhandNews : चमोली जिले में बरसाती नाले में मिले नवजात की करीब 15 दिन बाद मौत हो गई। नवजात को छह अगस्त को रांगतोली गांव के पास नाले में रोते हुए पाया गया था। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

जानकारी के अनुसार एक महिला को नाले के पास नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी। महिला ने इसकी सूचना दी….जिसके बाद नवजात को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार नवजात के दिल में छेद था। इसके अलावा उसे संक्रमण और पीलिया की भी समस्या थी। चिकित्सकों ने उसकी हालत सुधारने के लिए लगातार उपचार किया…लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी रही।

जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया।

नवजात के नाले में मिलने के बाद उसे अपनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी ली थी। अधिकारियों के अनुसार करीब 57 हजार दंपतियों ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई थी।

हालांकि इलाज के दौरान नवजात की मौत से उसे अपनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हुई।

पुलिस ने नवजात का डीएनए सुरक्षित रखा है और नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को नाले में किसने छोड़ा था। मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नवजात को नाले में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए जांच जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top