Uttarakhand News

दिल्ली के लिए सीएनजी बसें चलाएगा उत्तराखंड परिवहन निगम, इसी हफ्ते शुरू होगा संचालन

Ad

देहरादून: प्रदूषण को कम करने में अब उत्तराखंड परिवहन निगम भी अपनी भूमिका निभाएगा। विभाग दिल्ली के लिए सीएनजी बसों के संचालन करेगा। फिलहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि सीएनजी बसों को जल्द ही सड़कों पर उतार दिया जाएगा। विभाग ने सीएनजी बसों को दिल्ली की इंद्रप्रस्थ कंपनी से खरीदा है। कोरोना वायरस के चलते इन बसों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। परिवहन विभाग ने पंजीकरण कराने के साथ ही सड़कों पर उतारने की तैयारी थी। अब लंबे इंतजार के बाद बसों के संचालन को शुरू किया जाएगा। महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि सीएनजी बसों को इसी हफ्ते में शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: पहाड़ी स्वाद के साथ साथ रोजगार का ज़रिया बना लोक व्यंजनों का स्टार्टअप, हर तरफ चर्चाएं

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 19 पुलिस ऑफिसरों के हुए तबादले, SSP सुनील कुमार मीणा के आदेश के बाद लिस्ट जारी

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि बसों के संचालन में परेशानी ना हो और सीएनजी बसों के लिए सीएनजी की कमी न हो इसके लिए गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। यह काम पूरा होने की कगागर पर है। फिलहाल जब तक गेल की ओर से लगाए जा रहे सीएनजी स्टेशन को चालू नहीं किया जाता है, तब तक परिवहन निगम अन्य सीएनजी स्टेशनों से सीएनजी खरीद करेगा। 

परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में जो पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है, उसमें सीएनजी के साथ ही डीजल और पेट्रोल भी लोगों को मिलेगा। बढ़ती वाहनों की संख्या के चलते प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों की हालात दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। देहरादून को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जाना है और इस सभी बिंदुओं पर काम हो रहा है। इसके अलावा जिले में जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी जल्द शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज की नई गाइडलाइन जारी,अब बीच रास्ते में नहीं उतरेंगे दिल्ली से आने वाले यात्री

यह भी पढ़ें: बागेश्वर उत्तराखंड: नशे में धुत बारातियों के बीच रसगुल्लों को लेकर हुई जमकर मारपीट, 8 हॉस्पिटल में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top