
हल्द्वानी: नैनीताल जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम अब हल्द्वानी से नैनीताल के बीच टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाजनक और सुलभ यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है।
परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक संजय पांडे ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने कुछ डिपो में यह नई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है…जिनमें हल्द्वानी डिपो भी शामिल है।
शुरुआत में यह सेवा हल्द्वानी से नैनीताल के बीच चलाई जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे प्रदेश के अन्य मार्गों पर भी विस्तार दिया जाएगा।
हल्द्वानी डिपो को जल्द ही नई टेंपो ट्रैवलर बसें मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक यह सेवा न केवल यात्रियों के लिए आरामदायक साबित होगी…बल्कि इससे रोडवेज की आमदनी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
