Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा में छापा, कई बिजली चोर पकड़े गए !

Ad

हल्द्वानी: ऊर्जा निगम की विद्युत सतर्कता इकाई रुद्रपुर की टीम ने सोमवार को बनभूलपुरा के गफूर बस्ती क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली चोरी के कई मामलों का खुलासा किया। टीम को देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान लगातार 25 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के मामले सामने आए। बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है और संबंधितों पर जुर्माना व एफआईआर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में केडी चौराहा उपकेंद्र की टीम ने रुद्रपुर से आई सतर्कता इकाई के साथ संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने मौके पर पाया कि कई उपभोक्ता बिजली के खंभों से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली की खपत कर रहे थे। छापेमारी के दौरान अवैध तार हटवाए गए और मौके की वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए गए।

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी नगर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपखंड स्तर से जुर्माने की राशि तय की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की छापेमारी की जाएगी जिससे बिजली चोरी को पूरी तरह रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top