Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, परिजन परेशान

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्रों से दो किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। दोनों किशोरियों के परिवार वाले काफी परेशान हैं और उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर उन्हें ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 1 जुलाई को दोपहर से अचानक घर से गायब है और अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। वहीं जवाहर नगर बनभूलपुरा की रहने वाली 15 साल की किशोरी भी घर से बाजार जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की…लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं किशोरियों को कोई नुकसान न पहुंचा हो। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि जल्द ही दोनों किशोरियों को ढूंढ़ निकाला जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top