Nainital-Haldwani News

भूस्खलन के चलते अल्मोड़ा – हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग हेतु बनाया गया ट्रैफिक डायवर्जन

Ad

Uttarakhand News: Almora: Highway: अल्मोड़ा क्वारब पुल के पास भू-स्खलन/भू-धसाव जोन बन जाने व समय-समय पर मलवा बोल्डर सड़क में गिरने के कारण मार्ग में जान-माल / सड़क दुर्घटना की सुरक्षा के दृष्टिगत गैर जनपद से आने जाने वाले भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन से बढ़ते दबाव के दृष्टिगत निर्बाध यातायात प्रबन्धन हेतु नगर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्थापन हेतु निम्नानुसार दिनांक-29.06.2025 से अग्रिम आदेश तक यातायात नियम लागू किये जाते है-

ADVERTISEMENTS Ad

1-बागेश्वर/ कौसानी / सोमेश्वर से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- कोसी से मचखाली वाया रानीखेत होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

2-पिथौरागढ़ / धौलछीना / दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- बाड़ेछीना दन्या-सुवाखान-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

3-अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन-बेस तिराहा-पाण्डेखोला-कोसी वाया रानीखेत होते हुए व सिकुड़ाबैण्ड-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

अपील- जनमानस के अनुरोध है कि उक्त ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top