Uttarakhand News

ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर में बही दो संगी बहने, रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग

Ad

ऋषिकेश:चीला नहर में नहाने व कपड़े धोने गई दो बहनों के डूबने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के कराण युवतियां का पैर फिसल गया है और वो बह गई। लक्ष्मण झूला पुलिस ने कई घंटों ने सर्च ऑपेरशन चलाया लेकिन फिर भी लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाल प्रभारी प्रदीप राणा ने जानकारी दी कि चीला के प्रोजेक्ट कॉलोनी निवासी 19 साल की विवाहिता सुष्मिता और उसकी 17 वर्षीय बहन सरस्वती अपने परिजनों के साथ चीला की शक्ति नहर में जीएमवीएन पुल के पास कपडे़ धोने और नहाने के लिए आई थी।  नहाते हुए दोनों का पैर फिसल गया और नहर के तेज बहाव में दोनों बह गयी।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों शोर-शराबे के बाद इस घटना के बारे में पता चला। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए चीला नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बुधवार देश शाम तक भी युवतियां को कई सुराग नहीं मिल सका है।अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया। पुलिस ने दोनों की बॉडी को खोजने के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि सुष्मिता की हाल में शादी हुए थी। दोनों सगी बहनों के एक साथ नहर में बह जाने से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top