Uttarakhand News

पंतनगर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट पर कुलसचिव का नाम

Ad

पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अजित सक्सेना की मौत ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर अपनी जीवलीला समाप्त कर दी। उसका शव उनके आवास से बरामद हुआ। इसके अलावा उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय के सीनियर उप कुलसचिव डॉ. अंजलि चौधरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से पंतनगर यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। अजित सक्सेना पुत्र स्व. कृष्णानंद बरेली राजेंद्र नगर के रहने वाले थे। वो विश्वविद्यालय की टा कालोनी स्थित सरकारी आवास में पत्नी साधना के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

साधना कैंपस के ही बाल निलयम स्कूल में शिक्षिका हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को अजित उन्हें स्कूल छोड़कर आए थे। वापस आने के बाद उन्होंने आवास के बरामदे में लगे पंखे में प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी साधना जब दो बजे स्कूल से वापस लौटी तो सबसे पहले इस घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजन उनकी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। मृतक के परिजनों ने उच्चाधिकारी विवि की उप कुलसचिव डॉ. अंजलि चौधरी पर विभागीय कार्यों को लेकर प्रताड़ित करने एवं मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। ये भी सामने आया है कि अजित एक सप्ताह से छुट्टी पर थे। वो इस साल दिसंबर में रिटायर होने वाले थे। उनका पुत्र मानष गुरुग्राम में नौकरी करता है जिसकी शादी 6 महीने पहले ही हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top