Uttarakhand News

अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी : ध्रुव और आरुष की पारी ने उत्तराखण्ड को हार से बचाया

Ad

हल्द्वानी: नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी में पिछड़ने के बाद उत्तराखण्ड क्रिकेट पर हार का संकट था लेकिन पूर्वांश ध्रुव और आरुष मलाकनी की बल्लेबाजी ने मध्यप्रदेश की जीत के मंसूबों में पानी फेर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखण्ड अंडर-14 टीम की शुरुआत बेहद रही। पहली पारी में टीम मात्र 106 रन बना सकी। उत्तराखण्ड की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा अरमान अब्बास ने 30 और विशेष धामी ने 22 रन बनाए।  वहीं मध्य प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में हर्ष सेन ने तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में मध्य प्रदेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 284 रनों पर अपनी पारी घोषित की।

दूसरी पारी में भी उत्तराखण्ड के बल्लेबाज मध्यप्रदेश के गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए। सलामी बल्लेबाज आरव महाजन 15, अरमान अब्बास 18, उदित शर्मा 18,भावेश रावत 3 ऋतिज रावत 0 और विशेष धामी 0 पर पवेलियन लौट गए थे। टीम पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था।

मोटापा कैसे होगा कम, देखे साहस होम्योपैथिक की ये वीडियो टिप्स

इसी बीच पूर्वांश ध्रुव और आरुष मलकानी की पारी टीम के लिए संजीवनी की तरह साबित हुई। दोनों 7 वें विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत उत्तराखण्ड मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही। पूर्वांश ध्रुव 122* और आरुष ने 37* रन बनाए।  दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 75 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top