Tehri News

उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, शादी से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत

File Photo
Ad

देवप्रयाग: हादसा चाहे कैसा भी हो, दुखद होता है। सड़क हादसे ना जाने कितने परिवारों से उनकी खुशियां छीन लेते हैं। यहां हिंडोलखाल इलाके से भी एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन तब खाई में जा गिरा जब उसे ढलान पर खड़ा किया हुआ था। दुख की बात ये है कि हादसे के वक्त गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक बीती रात देवप्रयाग के हिंडोलाखाल ब्लॉक में एक बोलेरो वाहन शादी से लौट रहा था। इसी दौरान बंगारी गांव के पास गाड़ी से सवारियां उतर रही थी। वाहन से सात लोग उतर चुके थे। जबकि एक व्यक्ति गाड़ी में ही बैठा था। तभी ढलान पर खड़ा होने की वजह से वाहन अचानक चलने लगा। जिसके बाद वह तेजी के साथ नीचे खाई में गिर गया। वाहन में सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

गौरतलब है कि घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार के बाद कुछ लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि पुलिस ने अन्य कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोबन सिंह असवाल पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top